बदायूं: बदायूं के कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास उर्स से लौट रहे जायरीनों की ईको कार डिवाइडर से टकराई, 6 लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Feb 13, 2026 शुक्रवार को जनपद पीलीभीत कस्बा पीलीभीत के मौहल्ला शेर मौहम्मद के रहने वाले मुशाहिद पुत्र आबिद, मौहम्मद अहमद पुत्र नजीर अहमद, हामिद पुत्र मखसूद,तहसीन पुत्र जाहिद,आबिद पुत्र अली हसन,ताज मुहम्मद बुलंदशहर उर्स में शामिल होकर अपने घर ईको कार द्धारा जा रहे थे। तभी थाना उझानी क्षेत्र के कुड़ा नरसिंपुर गांव में ईको कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे 6 जायरीन घायल हो गए।