केिशनपुर: तुलापट्टी वार्ड नंबर 1 निवासी लक्ष्मी यादव के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार ने फांसी के फंदे से लटक कर दी जान
तुलापट्टी वार्ड नंबर एक निवासी लक्ष्मी यादव के 30 वर्षीय पुत्र चंदन यादव ने गुरुवार की रात 11:45 बजे अपने घर में फांसी से लटक कर दी जान। मृतक के चचेरे भाई सुदीप ने बताया कि चंदन यादव की शादी 2020 में जिले के महेशपुर गांव में संपन्न हुई थी वहीं उनके दो साल का एक पुत्र भी है लेकिन उसकी पत्नी काजल देवी मायके में थी जिसे लेने के लिए वह गुरुवार की शाम गया था।