मधेपुरा: सिंहेश्वर में शिव आराधना सह महाआरती का 67वां सप्ताह, आस्था और भक्ति का अनुपम संगम
मधेपुरा जिला स्थित श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि एवं बाबा सिंघेश्वर नाथ की पावन धरा पर शिव आराधना सह महाआरती का 67वां सप्ताह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हो रहा है। 4 नवंबर 2024 से प्रत्येक रविवार को अनवरत आयोजित हो रहा यह आयोजन अब सिंहेश्वर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।