अजीतमल: कोतवाली के प्रतापपुरा के समीप सर्विस रोड बनवाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएम-एसडीएम मौके पर पहुंचे
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा के समीप ग्रामीणों ने उस समय प्रदर्शन कर दिया जब वह लोग अवैध कट बंद हो जाने एवं सर्विस रोड न होने के चलते प्रदर्शन करने लगे। बुधवार की दोपहर एक बजे प्रतापपुरा गांव के सामने ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पाकर उप जिलाधिकारी अजीतमल एवं जिला अधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और लोगों की बात सुनी।