झाझा: बलियो घाट स्थित उलाय नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
Jhajha, Jamui | Jan 20, 2025 झाझा प्रखंड के बलियो घाट स्थित उलाय नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। सोमवार की दोपहर 2 बजे गौरव सिंह राठौड़ ने बताया कि इस घाट पर लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि या जिला प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है