झाझा: धपरी गांव के पास नहर में डूबने से एक किशोर की मौत, दूसरा किशोर की स्थिति नाजुक बनी
Jhajha, Jamui | Jan 19, 2025 रविवार की दोपहर करीबन 1 बजे झाझा थानाक्षेत्र के धपरी गांव के पास एक नहर में दो किशोर डूब गए जिसमे एक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा किशोर का रेफरल अस्पताल में इलाज किया जिसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। मृत किशोर की पहचान प्रमोद मंडल का 10 वर्षीय पुत्र दीपास कुमार है जबकि नाजुक स्थिति बन किशोर की पहचान आर्यन कुमार के रूप में हुई