जगाधरी: यमुनानगर के कन्हैया साहब चौक के पास राणा मार्केट में ट्रांसफार्मर में हुआ धमाका, बड़ा हादसा टला।
कन्हैया साहब चौक के पास राणा मार्केट में ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया, जिससे उठी चिंगारी से आसपास में उगी घास व पेड़ में भी आग लग गई और एक कार पर भी चिंगारी गिरने से कार का नुकसान हुआ है , लेकिन गनीमत यह रही की आग पर समय पर काबू पा लिया गया , नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।