उन्नाव: ग्राम बदरका में पैदल घर जा रहे युवक को डीसीएम ने रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
थाना अचलगंज क्षेत्र के अंतर्गत बदरका में बीते सोमवार को रात तकरीबन 9:30 बजे बाबा के घर से पैदल अपने घर वापस जा रहे युवक को डीसीएम ने रौंदा युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं मृतक युवक का नाम हिमांशु दीक्षित पुत्र अनुराग दीक्षित निवासी ग्राम बदरका थाना अचलगंज उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है, आज मंगलवार को सुबह 7:30 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे