सागर नगर: कृष्णगंज चौराहा बना अखाड़ा, 15 मिनट तक दो सांडों का उत्पात, यातायात बाधित
स्मार्ट सिटी जो पशु विचरण मुक्त क्षेत्र घोषित क्षेत्र होने के बावजूद शहर में आवारा मवेशियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार शाम करीब 5 बजे शहर के कृष्णगंज चौराहा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। चौराहे पर करीब 15 मिनट तक चले इस उत्पात से यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों व दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया।