मखदुमपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बसंत पंचमी पर्व को लेकर मां शारदे की प्रतिमा बनाई जा रही है ।मूर्ति निर्माण से जुटे कुम्हकार प्रतिमाओ के अंतिम रूप देने में जुटे है। प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत के समीप ,मंझोस बाजार ,टेहटा समेत कई जगहों पर प्रतिमा बनाये जा रहे है।बुधवार की शाम 5 बजे कलाकार ने बताया प्रतिमाओं की कीमत अच्छा नही मिलता है।