बिजनौर: कोतवाली शहर पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bijnor, Bijnor | Nov 23, 2024 बिजनौर में शनिवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे थाना कोतवाली शहर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधी धाराओं में केस दर्ज करते हुए दोनों अभियुक्तों का पुलिस ने चालान कर दिया है। और जेल भेज दिया है।