बिहिया: पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन को लेकर बिहिया नगर में होने वाली बीजेपी की बैठक स्थगित
Behea, Bhojpur | May 14, 2024 बिहिया नगर के वार्ड 14 में बीजेपी के आज होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक स्थगित कर दिया गया। बीजेपी वाणिज्य प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक पवन जायसवाल ने बताया कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद सुशील मोदी के निधन के बाद बिहिया नगर में आज एनडीए प्रत्याशी राजकुमार सिंह के पक्ष में होने वाले बैठक को स्थगित कर दी गई ।