बीना: गांधी चौराहे कुरवाई बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Dec 20, 2025 शुक्रवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी की गांधी चौराहा कुरवाई बस स्टैंड के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन पुलिस को मृतक के पास से किसी प्रकार के पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने शव वाहन की मदद से मृतक को रात में मोर्चरी में रखवा दिया और मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी है।