घोसी: आजादनगर में मवेशी चोरों ने दो लोगों को गोली मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर
आजाद नगर गांव में मवेशी चोरों ने दो लोगों को गोली मार दिया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई एवं दूसरा गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि चोरों द्वारा मवेशी चोरी करने के क्रम में उक्त दोनों लोग जाग गए थे और चोरों ने उन्हें निशाना बनाया।