हुज़ूर: कोलार रोड स्थित यूबी सिटी कॉलोनी में घुसे चार नकाबपोश बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2024 भोपाल के कोलार रोड स्थित यूबी सिटी कॉलोनी में रविवार रात को चार नकाबपोश बदमाश देखे गए। इससे कॉलोनी में दहशत का माहौल है। बदमाश रात करीब 2:30 बजे कॉलोनी में दाखिल हुए और काफी देर तक घूमते रहे। कॉलोनी में बदमाशों का मूवमेंट सोसायटी में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। बदमाशों के मूवमेंट की शिकायत यूबी सिटी सोसायटी ने कोलार पुलिस से की है।