सिकंदरा: करीमनगर के पास खेतों में लगे निजी नलकूप से स्टार्टर व केबिल चोरी, पीड़ित किसान ने पुलिस को दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
सिकंदरा थाना क्षेत्र के करीमनगर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने खेतों पर लगे निजी नलकूप को निशाना बनाते हुए स्टार्टर और केबिल चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह जब किसान रामशरण अपने खेतों पर पहुंचे, तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। घटना से परेशान किसान ने सिकंदरा थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने म