पालम गांव पुलिस ने एक घर से चोरी कर फरार हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के गहने और तीन वॉटर मीटर बरामद किए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पता लगा रही है।