सूरजपुर: शा. बालक उ.मा.वि. सुरजपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शिक्षकों को दिलाया गया शपथ।
01 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास के निर्देशन व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू एवं जिला स्वीप सहायक नोडल श्री राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर में मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के तहत आज हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के आए जिले के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार कर, मतदाता जागरूकता लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शत प्रतिशत मतदान करने के लिये शपथ ग्रहण कराया गया।