मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा शनिवार शाम करीब चार बजे रानी सती विद्यालय से कैंसर जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। कैंसर जागरूकता अभियान रैली रानी सती विद्यालय से किशोरगंज तक गई। इस दौरान स्कूली बच्चों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर बताया गया कि काफ़ी लोग अभी इस कैंसर की बीमारी से अनजान है, वे अगर जागरूक होंगे तभी इलाज करा सकेंगे।