बुधवार को 4 बजे फरेंदा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग में अज्ञात बदमाशों ने दंपति के गले पर चाकू रखकर कमरे का लाइट बुझवा कर लाखों का सामान लूट ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल हो गया। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दिया तो पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गई।