श्योपुर। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलनो के क्रम में सेमल्दा मंडल का हिंदू सम्मेलन शुक्रवार को दोपहर 02 बजे धीरोली के हरनामचंद का डेरा स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की शुरूआत कलश यात्रा के साथ हुई। गाजेबाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा क्यारपुरा के हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा अर्चना के साथ आरंभ हुई।