जबलपुर: मदन महल: ऑनलाइन गुरु माता का आशीर्वाद लेना पड़ा महंगा, खाते से उड़े लाखों रुपए, ₹2 लाख की लगी चपत
शहर में अंधविश्वास और सोशल मीडिया के खतरनाक मेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां “गुरु माता” के नाम पर समस्या समाधान का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक छात्रा से 1 लाख 97 हजार 390 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर डाली। मामले में मदनमहल थाना पुलिस के उप निरीक्षक व बस स्टैंड चौकी प्रभारी जगन्नाथ यादव ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।