सुपौल: विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 29 जुलाई 2025 को अल्प वर्षा से उत्पन्न स्थिति पर होगी बैठक
Supaul, Supaul | Jul 29, 2025 विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग की अध्यक्षता में 29 जुलाई 2025 को अपराह्न 5 बजे अल्प वर्षापात से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षा की वर्तमान स्थिति, खरीफ फसल आच्छादन, नहरों में अंतिम छोर तक पानी की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति की स्थिति, भू-जल स्तर एवं पेयजल की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।