कटनी नगर: माधव नगर अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिला स्कूली छात्र, जिला अस्पताल में इलाज जारी
माधव नगर थाना अंतर्गत अमकुही पहाड़ी क्षेत्र में एक स्कूली छात्र बेहोशी की हालत में मिला है। छात्र पिपरिया कला गाँव निवासी है और एक्सीलेंस होस्टल में रहता है। आज दोपहर वह फार्म भरने लोकसेवा केंद्र गया हुआ था। परिजनों का आरोप है कि उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा नशीली वस्तु सुघाई गई है। जिस कारण उसकी यह हालत हुई।