गोलमुरी-सह-जुगसलाई: बर्मामाइंस लिंडे कंपनी के गेट पर मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन
बर्मामाइंस में लिंडे कंपनी में शनिवार को मजदूरों ने गेट पर प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का 3:00 कहना है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें निकाल दिया गया और उनका वेतन भी रोक दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें किसी प्रकार की ग्रेच्युटी भुगतान समेत अन्य लाभ नहीं दिया गया है। जिसको लेकर मजदूर शनिवार को प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।