लोहरदगा: ज़िले में एक साथ तीन स्थानों से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई
लोहरदगा जिले में ऐतिहासिक रथयात्रा शुक्रवार शाम 5:30 बजे श्रद्धा, उमंग और भक्ति भाव के वातावरण में संपन्न हुई। जय जगन्नाथ और जय श्रीराम के जयघोषों से गूंजते माहौल में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचते नजर आए। अहले सुबह से ही गुदरी बाजार, चंद्रशेखर आजाद चौक और तिवारी दूरा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।l