प्रताप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 200 फीट रोड स्थित आस्था रेजिडेंसी कॉलोनी के बाहर रोड लाइटें नहीं होने से क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है,जिससे कॉलोनीवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। कॉलोनी में करीब 300 परिवार निवास करते हैं, जिन्हें रात के समय घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो रहा है ।