बख्तियारपुर: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मोगलपुरा बिगहा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष के दो लोग घायल
गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बख्तियारपुर थाना अंतर्गत मोगलपुरा बिगहा गांव में जमिनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में जख्मी व्यक्ति राजकुमार ने बताया कि चचेरे भाई ने मामले का पंचायत कराने के लिए बुलाकर ले गया था। इसी दौरान मुझ पर हरबे हथियार से हमला कर दिया जिसमें मै और मेरी भतीजी जख्मी हो गई।