बख्तियारपुर: बख्तियारपुर थानांतर्गत माधोपुर के सामने फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा घायल
मंगलवार की रात्रि 11 बजे बख्तियारपुर थानांतर्गत पटना बख्तियारपुर फोरलेन पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची बख्तियारपुर थाने की पुलिस ने सड़क पर जख्मी पड़े दोनों युवक को इलाज हेतु बख्तियारपुर CHC पहुंचाया जहां एक युवक अंकित कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और साथ रहे अविनाश कुमार पटना रेफर कर दिया।