पेशरार: सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, घर लौटते समय अनियंत्रित हुई स्कूटी, नम आंखों से अंतिम संस्कार
लोहरदगा: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला पथ स्थित ढोंढा टोली के पास पुल के समीप मंगलवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क