जौनपुर: मंगलवार को थाना सिकरारा पुलिस टीम ने चोरी के वांछित अभियुक्त को मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार
डा. अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को दिन में करीब 4 बजे थाना सिकरारा जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना पर चोरी गये मोबाइल फोन के साथ मनिकापुर तिराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।