गुरुआ: प्रखंड कार्यालय परिसर में रोशनी जत्था ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया
Gurua, Gaya | Mar 4, 2025 जनसंपर्क सूचना विभाग के तहत रोशनी जत्था ग्रुप द्वारा मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे प्रखंड कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम "जल जीवन हरियाली" विषय पर आधारित था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।