रामानुजगंज शुक्रवार नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 में शासकीय कृषि उपज मंडी समिति की भूमि पर अवैध कब्जा कर गोदाम निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। थाना रोड पर, पुलिस थाना के ठीक सामने स्थित खसरा नंबर 521 की इस शासकीय भूमि पर खुलेआम छड़ और सीमेंट का भंडारण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह भूमि आम जन उपयोग हेतु आरक्षित थी