शाहपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा स्थल पर भक्तों की भीड़ उमड़ी, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों से पंडाल गूंज उठा। कथा व्यास पं. विपिन बिहारी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन - करते हुए श्रोताओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संदेशों से भाव-विभोर कर दिया।