बिहिया: बिहिया पुस्तकालय भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक भोजपुर डीएम डीडीसी हुए शामिल
Behea, Bhojpur | Apr 30, 2024 बिहिया पुस्तकालय भवन के सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एआरओ शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन 2024 में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं उनके वरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।