अजमेर: गद्दी मलियान स्थित धर्म तलाई में अनियंत्रित कार गहरे पानी में गिरी, चालक ने कूदकर बचाई जान, मौके पर मची अफरा-तफरी
Ajmer, Ajmer | Feb 17, 2026 मंगलवार को सुबह 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्म तलाई में अनियंत्रित कार गिरी, चालक ने कूदकर बचाई जान अजमेर। शहर के धर्म तलाई क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित हुई कार अचानक तलाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार के शीशे खुले होने के कारण चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली।