विद्यापतिनगर प्रखंड के घटहो-विद्यापतिनगर मुख्य सड़क पर गढ़सिसई पंचायत के मठपर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। गलोरिया हाई स्कूल की बस विद्यार्थियों को छोड़कर लौट रही थी, तभी अचानक ब्रेक फेल हो गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सौभाग्य से बस में उस समय बच्चे सवार नहीं थे।