मथुरा: माया टीला धसने से तीन निर्दोषों की गई जान, मुख्य आरोपी सुनील चेन पर लगी रासुका
गुरुवार को जिला जज की अदालत में सुनील चैन की जमानत याचिका पर निर्णय आना था उससे पूर्व ही प्रशासन ने उस पर रासुका की कार्रवाई करके जेल से बाहर आने के रास्ते बंद कर दिए हैं। ज्ञात रहे कि 70 फीट ऊंचे माया टीला के कुछ हिस्से के ढह जाने से दो सगी बहनें यशोदा,काजल और कच्ची सड़क निवासी तोताराम की हुई थी मौत