बीसलपुर: मचवाखेड़ा गांव में आग लगने से 10 बकरियां समेत विधवा का आशियाना जलकर हुआ राख ।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मचवाखेड़ा में बीती रात अचानक आग लगने से विधवा महिला पार्वती देवी के छप्पर पोश मकान में बंधी 10 बकरी जलकर राख हो गई आग की लपटे देखकर विधवा महिला की आंख खुली तो आग में बकरी बचाने के लिए छप्पर पोश मकान में जा घुसी महिला बकरी तो नहीं बचा सकी लेकिन महिला ने बकरी के तीन बच्चे गोद में लिए जिससे विधवा का हाथ बुरी तरह आग में झुलस गई ।