पलवल: गदपुरी थाने में लगा पहला समाधान शिविर, 16 शिकायतें पलवल एसपी के समक्ष गई रखी
Palwal, Palwal | Aug 5, 2024 गदपुरी थाने में लगा पहला समाधान शिविर आपको बता दे पलवल एसपी चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पलवल पुलिस ने जनता की शिकायतों के निवारण के लिए खास योजना तैयार की है। जिसके तहत अब जिले के सभी थानों में समाधान शिविर लगाए जाएंगे। इस खास योजना के तहत आज थाना गदपुरी में पहले समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में 16 शिकायतें पलवल एसपी के समक्ष रखी गई।