रेलवे कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज भानपुरा थाना क्षेत्र की भेसोदामंडी चौकी में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया है। फरियादी राहुल पिता बाबूलाल गोयर निवासी मालीपुरा ने रिपोर्ट में बताया कि 26 फरवरी को नगर परिषद से काम खत्म कर उन्होंने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (एमपी 14 जेडबी 1974) रेलवे कॉलोनी क्वार्टर के पास खड़ी की थी।