छोटीसादड़ी: नीमच रोड स्थित शनि मंदिर के पास ट्रेलर के टायरों में स्कीम बनाकर तस्करी, पुलिस ने डोडा-चूरा व अफीम की जब्त की
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल 245 ग्राम डोडा-चूरा और 645 ग्राम अफीम को जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में ट्रेलर के टायरों में स्कीम बनाकर मादक पदार्थों का परिवहन किया जा रहा था, जिसे पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।