बुलंदशहर: पुलिस ने नवम्बर में गुम और खोए 142 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹28.5 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए
पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल से प्राप्त शिकायतो पर गुम/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु माह नवम्बर में अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 142 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 28.5 लाख रुपये) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किये गये, कार्यक्रम रविवार दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ हुआ।