बलरामपुर: एमएलकेपीजी कॉलेज के पास स्थित तालाब में नहाने गए 5 बच्चे डूबे, 2 बच्चों की मौत की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी
गुरुवार 29 मई शाम 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि एमएलकेपीजी कॉलेज के पास स्थित तालाब में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई और तीन बच्चों को पुलिस प्रशासन और वहां के लोगों के सूझबूझ से सुरक्षित निकाल लिया गया और इलाज के लिए बच्चों को भेज दिया गया है