मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराईन खुर्द पंचायत स्थित यदुआ पट्टी वार्ड 3 में सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे घर के पीछे बाड़ी में हदीसा खातून करीब 50 उम्र करीब वर्ष अपने पौत्र अबू साद उम्र करीब 11 माह को लेकर बैठी हुई थी। जंगली सुअर आया और हदीशा खातून, अबू साद पर हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गई।