फतेहाबाद: फतेहाबाद के संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रोटोकॉल और एसडीएम ने सुनीं शिकायतें, 90 शिकायतें दर्ज, 4 का निस्तारण
फतेहाबाद तहसील मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी और एसडीएम स्वाति शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों की 90 शिकायतें आई, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।