कालका: नालागढ़ के नवनिर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा पहुंचे पिंजौर कांग्रेस पार्टी दफ्तर में, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर चुके पिंजौर शहर के निवासी हरदीप सिंह बावा विधायक बनने के बाद पहली बार सोमवार को कांग्रेस दफ्तर पिंजौर में पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस किसान सैल पूर्व जिला अध्यक्ष रणदीप सिंह राजू ने हार पहनाकर नव निर्वाचित विधायक हरदीप सिंह बावा का भव्य स्वागत किया और यहां पहुंचने पर खुशी में लड्डू बांटे।