बाबई: ग्राम गुर्जरबाड़ा में बाइक स्लिप होने से 20 वर्षीय युवक की हुई मौत के मामले में प्रकरण दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू
माखननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुर्जर बाड़ा में तवा नहर मोड पर 13 दिसंबर की शाम को HF डीलक्स मोटरसाइकिल स्लिप हो गई थी जिससे मोटरसाइकिल चला रहा 20 वर्षीय युवक घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान पिछले दिनों मौत हो गई मामले में माखननगर थाना पुलिस ने रविवार रात 8:00 बजे प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।