लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत चितांग मोड़ के पास पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे न्यायालय से जेल भेज दिया। इस संबंध में 30.1.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।