आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में जिले के अंतर्गत 190 पैक्स एवं 09 व्यापार मंडल सहित कुल 199 समितियों का चयन कर उन्हें कैश क्रेडिट ऋण उपलब्ध कराया गया है